TARANG / तरंग

On-line Crossword प्रतियोगिता के नियमः


1. तरंग मेधा उत्सव, 2023 की On-line Crossword प्रतियोगिता 05 जून, 2023 से 04 जुलाई, 2023 तक चलेगी। दिनांक 05 जून, 2023 से 11 जून, 2023 तक इसका अभ्यास सत्र होगा, जिसका अंक अंतिम मेधासूची में शामिल नहीं किया जाएगा। किन्तु अभ्यास सत्र की भी अलग से मेघा सूची निकाली जाएगी।

2. प्रत्येक दिन 03.40 बजे एक क्रिप्टिक क्लू www.crypticsingh.com पर अपलोड किया जाएगा। इस क्रिप्टिक क्लू का हल निकालने हेतु 03.45 बजे तक का समय दिया जाएगा। जो विद्यार्थी इस अवधि में सही उŸार देंगे, उनकी सूची तैयार की जाएगी (कोटि क)।

3. 03.45 बजे उक्त क्रिप्टिक क्लू में से वह शब्द जो सीधा उत्तर की ओर इंगित करता है, उसे बोल्ड में अंकित किया जाएगा (इस प्रकार के क्लू को ‘‘क्रिम्पल क्लू‘‘ भी कहा जाता है)। अगर छात्र 03.45 बजे से 03.50 बजे के बीच में क्रिम्पल क्लू का सही उत्तर देते हैं, तो उन्हें भी कोटि-क के मेधासूची के नीचे शामिल किया जाएगा (कोटि-ख)।

4. 03.50 बजे उŸार का हिन्दी शब्दार्थ/संकेत दिया जाएगा। इसके आधार पर जो छात्र अपना सही उत्तर देते हैं, उन्हें कोटि-ख में सफल विद्यार्थियों के नीचे मेधासूची में शामिल किया जाएगा (कोटि-ग)।

5. सबसे अंत में 03.55 बजे उŸार के प्रथम एवं अंतिम अक्षर का भी उल्लेख किया जाएगा। इसके आधार पर जो विद्यार्थी अपना सही उत्तर देंगे, उन्हें कोटि-ग के नीचे मेधासूची में शामिल किया जाएगा। (कोटि-घ) इस कोटि के हल के लिए विद्यार्थी को अगले दिन 03.00 बजे तक का समय दिया जाएगा।

6. उपरोक्त के आधार पर, प्रत्येक दिवस के लिये मेघा सूची प्रकाषित की जायेगी। इसी प्रकार उक्त तिथी तक के लिये संचित मेघा सूची (Cumulative Leaderboard) भी तैयार किया जायेगा।

7. उपरोक्त व्यवस्था अभ्यास सत्र में भी लागू होगा, जिससे विद्यार्थी इस व्यवस्था को भलीभाँति समझ सकेंगे।

8. अगर किसी विद्यार्थी को इस संदर्भ में कोई भी रोका हो तो वह अपना नाम, कक्षा, प्रखंड, जिला इत्यादि की विवरणी देते हुए extracindia@gmail.com पर अपनी पृच्छा भेजकर इसका निराकरण प्राप्त कर सकते हैं।


Team Extra-C